Panipat: सॉन्ग 'मन में शिवा' के लॉन्च इवेंट में छाया कृति और अर्जुन का रॉयल लुक, देखें तस्वीरें

11/24/2019 11:25:06 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और कृति सेनन की स्टारिंग फिल्म 'पानीपत' के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही दर्शकों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा हैं। बीते शनिवार फिल्म के मेकर्स ने सॉन्ग 'मन में शिवा' के लॉन्च के लिए शहर में स्पेशल इवेंट आयोजित किया। इस दौरान अर्जुन कपूर, कृति सेनन और डायरेक्टर ढ़ोल नगाड़ों के साथ लोगों के बीच जबरदस्त अंदाज में गाने को प्रमोट करते नजर आए।

लॉन्च इवेंट के दौरान एक्ट्रेस कृति सेनन और अर्जून कपूर का रॉयल लुक देखने को मिला। इवेंट में कृति और अर्जुन ढोल-नगाडों के साथ खूब एंजॉय करती नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस कृति सेनन ब्लैक कलर की डीप नेक प्रिंटेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है।

मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और स्टाइलिश हेयर्स स्टाइल एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहा है।

वहीं एकटर अर्जुन कपूर ब्लैक कलर के पहनावे में फैंस को एक्ट्रेक्ट कर रहे हैं।

लॉन्च इवेंट के दौरान कृति और अर्जुन कपूर में जबरदस्त बॉन्डिग देखने को मिल रही है।


काम की बात करें तो कृति और अर्जुन कपूर के अहम किरदार वाली फिल्म पानीपत अगले महीने यानि 6 दिसंबर को पर्दे पर हिट होगी।

आशुतोश गवारिकर की फिल्म में इन स्टार्स के अलावा एक्टर संजय दत्त, एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और ज़ीनत अमान भी भूमिका निभाते नजर आएंगे।  

Smita Sharma