प्रमोशन के दौरान कृति के लुक ने ढाया कहर, अर्जुन संग मस्ती भरे अंदाज में यूं दिए पोज

12/1/2019 12:52:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपकमिंग फिल्म 'पानीपत' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान वो अपने ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न लुक में छाई हुई हैं। बीते शनिवार दोनों स्टार्स को दिल्ली में फिल्म की प्रमोशन करते दौरा कैप्चर किया गया, जिसकी तस्वीरों को इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस द्वारा उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

प्रमोशन के दौरान कृति सेनन पिंक कलर के स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस लुक में कृति बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

नेक पर सिल्वर कलर का नेकलेस एक्ट्रेस की लुक को और भी आकर्षित बना रहा है।

मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक और स्टाइलिश हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस अपने गॉर्जियस लुक से कहर ढा रही हैं।


वहीं एक्टर अर्जुन कपूर पर्पल कलर के कोट और ब्लैक कलर के पैंट में परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं। लुक को कैरी करते हुए कृति अर्जुन के साथ मस्ती भरे अंदाज में पोज दे रही हैं। 



वर्कफ्रंट पर अर्जुन और कृति की स्टारर फिल्म 'पानीपत' 6 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में कृति अर्जुन कपूर संग अहम किरदार करती नजर आएंगी। 

Edited By

Simpy Khanna