इंटरनेशनल फ्लाइट से वापस लौटी थीं कृति, बोलीं-''घर पहुंचीं तो दिखने लगे कोरोना वायरस जैसे लक्षण''
4/10/2020 4:24:26 PM
मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश लॉकडाउन में हैं। ऐसे में बाॅलीवुड स्टार्स भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। वहीं एक्ट्रेस कृति खरबंदा के लिए यह लॉकडाउन कुछ ज्यादा ही लंबा हो गया है। वह लगभग 1 महीने से ज्यादा समय से लॉकडाउन में हैं।
कृति इस लॉकडाउन में इतने दहशत में आ गई थीं कि उन्हें लगने लगा था कि कोरोना ने उन्हें भी अपने शिकंजे में ले लिया है। दरअसल, कृति बीते महीने बाॅयफ्रेंड पुलकित सम्राट के भाई की सगाई में दिल्ली में थीं। जहां से उन्होंने एक इंटरनेशनल फ्लाइट ली थी और मुंबई पहुंची थीं। मुंबई आते ही सर्दी-खांसी ने उन्हें चपेट में ले लिया। मुंबई मिरर से बात करते हुए कृति ने बताया-'घर पहुंचते ही मुझे जुकाम हो गया था साथ ही खांसी भी आ रही थी।
तब तक देश में कोरोना के लिए टेस्ट किट उपलब्ध नहीं था इसलिए डॉक्टर ने मुझसे उस वक्त से ही अलग रहने की सलाह दी थी। साथ ही उन्होंने लक्ष्णों पर निगरानी रखने के लिए कहा था। मेरी तबीयत जब तक ठीक नहीं हुई मैं तीन दिन तक बेहद परेशान रही।
मुझे ऐसा लग रहा था कि कहीं कोरोना पॉजिटिव तो नहीं हो गई।' कीर्ति ने बेचैनी से बचने के लिए मेडिटेशन की मदद ली। फिलहाल कीर्ति और पुलकित एक ही बिल्डिंग में रह रहे हैं। कीर्ति कहती हैं कि 'मैं शुक्र मनाती हूं कि पुलकित मेरे साथ हैं। उन कपल के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं जो अलग-अलग रहते हैं। लॉकडाउन में वो कैसे मैनेज कर रहे होंगे।'
बता दें कि इससे पहले कृति ने ये भी बताया कि 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान पुलकित उनका कैसे ख्याल रख रहे हैं। कृति ने कहा- 'पुलकित ही मेरा इन दिनों ख्याल रख रहे हैं। वो मुझे घर में कुछ भी करने नहीं देते। मैंने आज तक पुलकित जैसा ध्यान रखने वाला ब्वॉयफ्रेंड नहीं देखा। पुलकित गिटार बजाते हैं और मैं उनसे आजकल पियानो बजाना सीख रही हूं।' काम की बात करें तो कृति हाल ही में 'हाउसफुल 4' और 'पागलपंती' में नजर आईं थीं।