कृति खरबंदा ने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, एक-दूसरे को गले लगाए बेहद खुश दिखा कपल

3/28/2021 5:59:59 PM

मुंबई. एक्ट्रेस कृति खरबंदा बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस पुलकित के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती रहती है। हाल ही में कृति ने पुलकित के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।


तस्वीर में कृति पुलकित के गले लगी हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने ट्रेड‍िशनल लुक कैरी किया हुआ है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। उनके माथे का टीका उनकी खूबसूरती में और चार-चांद लगा रहा है। वहीं पुलकित व्हाइट कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक-साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। कृति ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मेरा' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।

काम की बात करें तो पुलक‍ित सम्राट बहुत जल्द फिल्म हाथी मेरे साथी में नजर आने वाले हैं। इसमें राणा दग्गुबाती, श्र‍िया पिलगांवकर और जोया हुसैन अहम भूमिका में हैं। वहीं कृति फिल्मों 14 फेरे में दिखाई देने वाली है। इसमें वह विक्रांत मैसी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इसके अलावा कृति तमिल फिल्म 'वान' में भी काम कर रही है।

Content Writer

Parminder Kaur