Airport Pictures: ट्रैक सूट में कूल दिखी 30 की कृति, 27 की सान्या का भी दिखा ग्लैमरस अंदाज

7/6/2019 1:07:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड हसीनाएं अपने बेस्ट लुक के लिए जानी जाती हैं। कभी स्टाइलिश तो कभी सुपर स्टनिंग लुक में कई हसीनाओं को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया जाता है। एक्ट्रेसेस अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। इन हसीनाओं के लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। आए दिन बी-टाउन की एक्ट्रेसेस को कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में कृति खरबंदा और सान्या मल्होत्रा को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। देखें हसीनाओं की लेटेस्ट तस्वीरें...

कृति खरबंदा 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में कृति को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान कृति पिंक ट्रैक सूट में कैजुअल लुक में दिखीं। शेड्स और पिंक लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रही है।

तस्वीरों में कृति एक बैग कैरी किए थी। इस दौरान कृति ने व्हाइट शूज कैरी किए थे। कृति की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

वह अक्सर अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'हाॅउसफुल 4' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमर, बाॅबी देओल, रितेश देशमुख मुख्य किरदार में हैं। फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।


सान्या मल्होत्रा 

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ से करियर की शुरुआत करने वाली सान्या मल्होत्रा अपने लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सान्या को एयरपोर्ट पर देखा गया।

इस दौरान सान्या ब्राउन शर्ट और ब्लैक जींस में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। इसके साथ मिनिमल मेकअप और उनके कर्ली बाल सान्या के लुक को परफैक्ट बने रहे हैं। सान्या ने शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया। पैपराजी पर नजर पड़ते ही उन्होंने मुस्कुराते हुए पोज दिए।

सान्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में सान्या काफी खुश नजर आ रही हैं।  काम की बात करें तो उनकी फिल्म ‘फोटोग्राफ’ हाल में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी थे।

 

Smita Sharma