शादी के बंधन में बंधे पुलकित सम्राट के भाई उल्लास, वेडिंग में शामिल हुईं एक्ट्रेस कृति खरबंदा
3/23/2021 5:03:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर पुलकित सम्राट के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर के घर नई नवेली दुल्हन आई है। हाल ही में पुलकित के भाई उल्लास सम्राट शादी के बंधन में बंध गए हैं। उल्लास ने अर्पिता जेरथ का सदा के लिए हाथ थाम लिया है। इस खास मौके पर पुलकित ने सोशल मीडिया शादी की तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई भी दी है। वहीं उल्लास की शादी में पुलकित की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कृति खरबंदा भी शामिल रहीं।
पुलकित सम्राट जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके भाई ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं अर्पिता गुलाबी लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पुलकित ने लिखा- हिच्ड।
बता दें कि शादी में पुलकित सम्राट के साथ उनकी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा भी मौजूद रही थीं।
कृति और पुलकित दोनों ने ही इस खास मौके पर ब्लैक कलर के कपड़े पहने, जिसमें दोनों काफी जच रहे थे।
काम की बात करें तो पुलकित सम्राट जल्द ही अपकमिंग फिल्म हाथी मेरे साथी में नजर आएंगे। फिल्म में पुलकित के साथ राणा दग्गुबाती और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

उल्लू के गुणों से प्रसन्न होकर Maa Laxmi ने बनाया था उसे अपना वाहन! जानिए पौराणिक कथा

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

शिमला शहर के इन क्षेत्रों में 9 जून को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

शुक्रवार की रात चुपचाप करें ये उपाय, कर्ज के बोझ से जल्द मिलेगी मुक्ति