''पागलपंती'' के प्रमोशन के लिए होटल JW मैरियट पहुंची कृति खरबंदा, शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किए लैग्स

11/4/2019 6:01:14 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। डायरेक्टर अनीस बज़्मी की अपकमिंग फिल्म 'पागलपंती' का प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, उर्वशी रौतेला, इलियाना डिक्रूज और अरशद वारसी समेत और भी एक्ट्रेस हैं। 'पागलपंती' 22 नवंबर 2019 को रिलीज़ के लिए स्लेटेड है। फिल्म पैनोरामा स्टूडियो और टी-सीरीज़ द्वारा प्रोड्यूस है।

फिल्म के एक्टर जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, उर्वशी रौतेला, इलियाना डीक्रूज, अरशद वारसी, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पागलपंती' के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं।  

इसी क्रम में कृति खरबंदा को मुंबई के जुहू में स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में स्पॉट किया गया। जहां सबकी निगाहें उनके ऊपर टिक गईं। 

फिल्म 22 नवंबर, 2019 को सिल्वर स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार है। यह पहले 15 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'मरजावां' के साथ क्लैश से बचने के लिए रिलीज को टाल दिया गया था।

अनीस बज़्मी को हिट कॉमेडी फ़िल्में देने के लिए जाना जाता है। अनिल कपूर और अनीज बज़्मी की हिट जोड़ी ने इससे पहले मुबारकां (2017), वेलकम बैक (2015), वेलकम (2007), और नो एंट्री (2005) जैसी कई सुपर हिट फिल्में एक साथ की हैं। 

Edited By

Akash sikarwar