जरा हटके वाली रिस्पेशन पार्टी: दुल्हनिया कृति खरबंदा संग पुलकित की मस्ती, मिस्टर एंड मिसेज ने खेला ये मजेदार गेम

3/23/2024 1:34:22 PM

मुंबई: पांच साल की डेटिंग के बाद पुलकित सम्राट ने अपनी लेडी लव कृति खरबंदा संग शादी रचाई। कपल ने 13 मार्च को कपल ने फैमिली और करीबी दोस्तों के बीच मानेसर में सात फेरे लिये। कपल ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा। कपल अब तक सोशल मीडिया पर अपनी शादी, मेंहदी, संगीत की तस्वीरें शेयर कर चुका जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।

वहीं अब मेहंदी और संगीत के बाद कपल की रिसेप्शन पार्टी की झलकियां सामने आई हैं। कपल की रिस्पेशन पार्टी बाॅलीवुड में हुईं अब तक की सभी पार्टियों में से जरा हटके थी।

 

इस पार्टी में खूब सारी मस्ती, नाच-गाने अलावा गेम्स भी थे। पहली तस्वीर में पुलकित और कृति 'मिस्टर एंड मिसेज' टैग के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की नजरें सिर्फ एक-दूसरे पर टिकी हुई हैं।

एक वीडियो में नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन दुनिया भुलाकर स्लाइडिंग गेम का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। एक में कपल एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहा है। बाकी फोटोज में कृति और पुलकित अपने रिसेप्शन को फुल-ऑन एन्जॉय कर रहे हैं।

लुक की बात करें तो दोनों ही पोस्ट वेडिंग बैश में कमाल के लग रहे थे। पुलकित सम्राट ब्लैक टक्सीडो में डैशिंग लग रहे थे।

वहीं नई-नवेली दुल्हन कृति स्ट्रैपलेस फ्लोरल गाउन में फैशनिस्टा लग रही थीं। हाथों में मेहंदी, लाल चूड़ा और चेहरे पर ब्राइडल ग्लो कुल मिलाकर कृति के चेहरे को चार-चांद लगा रहा था। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

Content Writer

Smita Sharma