IIFA 2022: कृति सेनन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस तो विक्की कौशल बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, देखें Winners की पूरी लिस्ट

6/5/2022 1:01:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अबू धाबी में आयोजित IIFA Awards 2022 की देश में खूब धूम मची हुई है। IIFA से बॉलीवुड सितारों की परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं, तीन दिन तक आयोजित होने वाले आईफा अवॉर्ड में लोगों को यह जानने की दिलचस्पी रहती है कि कौन से सितारे को बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस और लिरिक्स का अवॉर्ड मिला। तो आईए डालते हैं एक नजर IIFA के विनर्स की लिस्ट पर... 


-बेस्ट फिल्म  
 शेरशाह


- बेस्ट डायरेक्टर
 विष्णु वर्धन (शेरशाह के लिए)


- बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)
 विक्की कौशल  (सरदार उधम) 


- बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल)
 कृति सेनन (मिमी)  

 


- बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल) 
 पंकज त्रिपाठी (लुडो)  


- बेस्ट  एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल)
 साईं ताम्हनकर (मिमी)

 


- बेस्ट डेब्यू (मेल) 
 अहान शेट्टी (तड़प)


- बेस्ट डेब्यू  (फीमेल)
 शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2)


- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)
 जुबिन नौटियाल, (रातां लम्बियां, शेरशाह)


- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)
 असीस कौर (रातां लम्बियां, शेरशाह)

 


- बेस्ट लिरिक्स
  कौसर मुनीर ( 83, लहरा दो) 

 


- बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी
 अनुराग बसु (लुडो)


- बेस्ट स्टोरी अडेप्टेड 
 कबीर खान (83, संजय पूरण सिंह)

 

वहीं, तनिष्क बागची, जसलीन, जावेद मोहसीन, विक्रम मॉन्टरूस, बी प्राक और जानी को फिल्म शेरशाह के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला।
 

Content Writer

suman prajapati