मांग पट्टी..लाल चूड़ा..हीरे की अंगूठी..लाल जोड़े में खूबसूरत दुल्हन बनीं क्रिसैन बैरोट, मंडप में दूल्हे राजा संग किया लिपलॉक

4/24/2024 3:38:59 PM

मुंबई: टीवी की फेमस एक्ट्रेस क्रिसैन बैरोट दुल्हनिया बन गईं। क्रिसैन बैरोट ने हाल ही में बॉयफ्रेंड नाथन करमचंदानी संग शादी रचाई। कपल ने क्रिश्चियन और हिंदूदो रीति रिवाजों से शादी कर एक-दूसरे को अपना हमसफर बनाया। इस शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हिंदू वेडिंग के लिए क्रिसैन बैरोट ने लाल जोड़ा चुना जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।

 

क्रिस्नन का ब्राइडल लुक भारी ब्राइडल गहनों से भरपूर था, जिसमें माथा पट्टी, डबल लेयर्ड नेकलेस, लाल चूड़ा और मैचिंग इयररिंग्स शामिल थे।

एक तस्वीर में, हम विशाल हीरे की अंगूठी भी देख सकते हैं। मेकअप के ब्राइडल टच और बंधे बालों ने उनकी दुल्हन की चमक को कई गुना बढ़ा दिया।

 

दूल्हे की बात करें तो नाथन करमचंदानी सफेद रंग की शेरवानी में काफी जच रहे थे। मैचिंग पगड़ी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। इसके अलावामोती के हार और कलगी के साथ दूल्हे का शाही स्पर्श और भी बढ़ गया था।


क्रिश्चयन वेडिंग के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट गाउन पहना था। वहीं नाथन ब्लैक एंड व्हाइट सूट में दिखे। इस लुक में भी एक्ट्रेस किसी परी से कम नहीं लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FOURFOLD PICTURES (@fourfoldpictures)

बता दें कि क्रिसैन 'कैसी ये यारियां' के अलावा 'ऐस ऑफ स्पेस' 'ससुराल सिमर का' 'लाल इश्क' और 'इश्कबाज' में नजर आ चुकी हैं।


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma