''सिमर'' की ऑनस्क्रीन बेटी ने कराया बोल्ड फोटोशूट, सामने आया कातिलाना अंदाज

4/21/2018 5:19:28 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस क्रिसन्न बर्रेत्तो ने हाल ही में फोटोशूट करवाया है। इन फोटोज में उन्होंने पर्पल कलर का ऑफ शोल्डर टॉप पहन रखा है। उन्होंने शूट के फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए है।

 

 

एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'What if you only looked as good as your soul is ? Would u still like what you'd see in the mirror!'। उनके फोटो फोटोग्राफर गौतम मैटी ने क्लिक किए है। गौतम ने भी शूट के फोटोज अपने इंस्टाग्राम शेयर किए हैं। 'ससुराल सिमर का' में क्रिशन ने सिमर और प्रेम की गोद ली हुई बेटी का रोल प्ले किया था।

 


बता दें कि क्रिसन्न स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद लॉ कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन उनकी रुचि मॉडलिंग और एक्टिंग में थी, इसलिए उन्होंने लॉ की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कुछ ऐड और म्यूजिक वीडियो में काम किया।

 

 

उन्होंने 2014 में 'ये है आशिकी' से अपना एक्टिंग शुरू किया। इसके अलावा उन्होंने 'कैसी ये यारियां' (2016), 'प्यार तुने क्या किया' (2015), 'कहानी हमारी' (20106), 'यारों का टशन' (2016), 'ससुराल सिमर का' (2018) सहित अन्य शोज में काम किया।

 

 

Punjab Kesari