''इस रिश्ते की वजह से मैंने अपना व्यक्तित्व खो दिया'', एक्स बॉयफ्रेंड एबन हायम्स संग ब्रेकअप पर छलका टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ का दर्द

7/11/2021 2:10:49 PM

मुंबई. एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी-जाती है। कृष्णा अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। कृष्णा ने बीते साल पोस्ट शेयर कर एक्स बॉयफ्रेंड एबन हायम्स संग ब्रेकअप की घोषणा की थी। कृष्णा ने लिखा था- 'आप सभी फैन क्लब बहुत प्यारे हैं। लेकिन कृपया मुझे एबन के साथ एडिटिंग फोटोज में टैग करना बंद करें। हम अब साथ नहीं हैं।' अब हाल ही में कृष्णा ने एक्स बॉयफ्रेंड एबन हायम्स के साथ ब्रेकअप पर बात की है।


कृष्णा ने कहा- 'ब्रेकअप के बाद सबसे पहला सबक तो मैंने यह सिखा है कि कभी भी अपने रिश्ते और रिलेशनशिप को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए, क्योंकि लोग इसे स्वीकार नहीं कर पाते हैं। मैं इसके लिए शर्मिंदा नहीं हूं, क्योंकि मुझे रियल रहना पसंद है।'

कृष्णा ने आगे कहा- 'इस रिश्ते की वजह से मैंने अपना व्यक्तित्व खो दिया है। मुझे लगता है ब्रेकअप होना जरूरी था, क्योंकि हम पहले इंसान है और हर इंसान अपने व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। ये चीजें हमें बांध रही थी।' 


बता दें हाल ही में कृष्णा एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'किन्नी किन्नी वारी' है। इस वीडियो में कृष्णा के साथ जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर और जन्नत जुबैर भी नजर आई है।

Content Writer

Parminder Kaur