कश्मीर में वेकेशन एंजॉय कर रही कृष्णा श्रॉफ, हसीन वादियों में बर्फ का मजा लेती नजर आई जैकी श्रॉफ की लाडली

12/20/2021 4:42:56 PM

मुंबई. एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों कश्मीर में वेकेशन एंजॉय कर रही है। इसके साथ कृष्णा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। कृष्णा फैंस के साथ वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही है। हाल ही में कृष्णा ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो कृष्णा व्हाइट क्रॉप टॉप और ट्राउजर नजर आ रही है, जिसे उन्होंने ब्लैक जैकेट के साथ टीम-अप किया हुआ है। कैप से कृष्णा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में कृष्णा काफी स्टाइलिश लग रही है। कृष्णा हसीन वादियों में बर्फ का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है। कृष्णा मजेदार अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Krishna Shroff (@kishushroff)

बता दें कृष्णा अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रखती है। कृष्णा जिम की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। इसके अलावा कृष्णा ने बोल्ड लुक के लिए भी जानी-जाती है। कृष्णा अक्सर अपने बोल्ड लुक से तहलका मचाती रहती है। 

Content Writer

Parminder Kaur