कृष्णा कपूर रिश्ते में राजकपूर की थीं बहन ,पति के निधन के बाद संभाला था परिवार

10/1/2018 12:40:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर की पत्नी (Raj Kapoor Wife) कृष्णा राज कपूर (Krishna Raj Kapoor) का आज सुबह 4 बजे कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

87 साल की कृष्णा काफी समय से बीमार चल रही थीं। इस खबर को सुनकर पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर है। 

कहा जाता है उनका असल नाम कृष्णा मल्होत्रा था और वो राज कपूर की कजिन लगती थीं। दरअसल, कृष्णा के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन थे।

कृष्णा का परिवार रीवा में रहता था। 1988 में राज कपूर के निधन के बाद कृष्णा ने ही अपने पूरे परिवार को एकजुट करके रखा। 

बता दें कि राजकपूर ने 1946 में कृष्णा से शादी की थी। उनके तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं।

कृष्णा ने पति राजकपूर के साथ इंडस्ट्री को कई नई चेहरे दिए। वहीं इन दोनों की लाइफ भी किसी फिल्म से कम नही थी।

राजकपूर और कृष्णा ने जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे। क्योंकि राज कपूर अक्सर अफेयर्स की वजह से सुर्खियों में रहते थे, जिसकी वजह से कृष्णा को मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ा। 

 


 

Neha