अपने बर्थडे पर कृतिका सेंगर ने दिखाई बेटी ''देविका'' की पहली झलक, लाडली को बाहों में थाम गालों को चूम एक्ट्रेस ने खूब लुटाया

7/4/2022 11:16:10 AM

मुंबई: 'कसम तेरे प्यार' की फेम कृतिका सेंगर ने 3 जुलाई को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। कृतिका सेंगर के लिए उनका ये बर्थडे काफी स्पेशल था क्योंकि इस बार अपने इस खास दिन को उन्होंने अपनी लाडली के साथ सेलिब्रेट किया।

गौरतलब है कि कृतिका सेंगर ने इसी साल मई में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम देविका धीर रखा। देविका के जन्म के बाद से ही फैंस उनकी झलक देखने को बेताब थे। वहीं अब एक्ट्रेस ने लगभग 22 दिन बाद बेटी की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की।

सामने आई तस्वीर में एक्ट्रेस बेटी देविका को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वह अपन लाडो रानी को बाहों में लिए खूब प्यार लुटा रही हैं।  कृतिका बेटी के गालों को चूमती दिख रही हैं। इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा-मेरे इस जन्मदिन को सबसे खास बनाने के लिए धन्यवाद.. मेरी छोटी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kratika Sengar Dheer (@itsmekratika)

 

कृतिका के पति और एक्टर निकितिन धीर ने भी अपने इंस्टा हैंडल से एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में  दोनों कैमरे के आगे पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। लुक की बात करें तो निकितिन ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikitin Dheer (@nikitindheer)

वहीं कृतिका ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसके साथ उन्होंने ब्राउन कलर का एक कोट कैरी किया था। तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-'हैप्पी बर्थडे वाइफ (पत्नी ही जिंदगी है)... मैं आपसे प्यार करता हूं। आप सबसे अच्छी हो!'

बता दें कि निकितिन और कृतिका ने 3 सितंबर 2014 को एक-दूसरे से शादी की थी।कृतिका ने 13 नवंबर 2021 को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। कपल ने 10 मई 2022 को प्यारी सी बेटी का स्वागत किया। 

Content Writer

Smita Sharma