''कोई मिल गया'' फेम एडिटर संजय वर्मा का निधन, एक दिन पहले ही जीता था फिल्मफेयर पुरस्कार

8/26/2023 5:21:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. लगता है फिल्म इंडस्ट्री पर कोई काला साया मंडरा रहा है। एक के बाद एक हस्ती की मौत लोगों को खूब हैरान कर रही है। अब हाल ही में हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म एडिटर संजय वर्मा के निधन की खबर सामने आई है। संजय के निधन की खबर के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।


संजय वर्मा ने 'खून भरी मांग', 'कोई मिल गया' और 'कहो ना प्यार है' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का संपादन किया था। फिल्म 'कहो ना प्यार है' के लिए हाल ही में संजय ने फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता था, लेकिन इस खुशी का जश्न वह ज्यादा लंबे समय तक नहीं मना पाए और जीत के महज एक दिन बाद ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। 

 

बता दें, संजय वर्मा संपादक के साथ-साथ एक सहायक संपादक और साउंड डिजाइनर भी थे। उन्होंने अपने करियर में 'करण अर्जुन', 'रहना है तेरे दिल में',  'मिशन कश्मीर' और 'कौन सच्चा कौन झूठा' जैसी कई फिल्मों में काम किया था।
 

 

Content Writer

suman prajapati