Bigg Boss: सिद्धार्थ की साइड लेने पर सलमान पर भड़कीं कोएना मित्रा, कहा-आपकी बहन-पिता पर कोई जाए तो...

12/31/2019 11:40:18 AM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकी एक्ट्रेस कोएना मित्रा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। कोएना चाहे घर से जल्द ही बाहर हो गईं थीं लेकिन शो से बाहर होने के बाद भी एक्ट्रेस की दिलचस्पी शो में बनी रही।वह सोशल मीडिया पर आए दिन कंटेस्टेंट के बारे में अपनी राय रखती हैं। कोएना ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में कोएना ने सिद्धार्थ शुक्ला को जमकर लताड़ा है।

उन्होंने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल, शो में सिद्धार्थ और आसिम के बीच हुई लड़ाई में सलमान ने सिद्धार्थ को कुछ नहीं कहा था। इसी बात को लेकर कोएना ने नाराजगी जाहिर की है।

 

कोएना ने ट्वीट करते हुए लिखा-'असीम रियाज- तुम क्यों मेरी फैमिली को गाली दे रहो हो? सिद्धार्थ शुक्ला- वे इसी लायक हैं। मुझे हैरानी है कि सलमान खान ने एक बार फिर गलत इंसान की साइड ली। अलवीरा, अर्पिता या अंकल पर कोई जाए, आप तो छोड़ देंगे उसे सही कहा ना? आपको क्या रोक रहा है? कौन रोक रहा है?''कोएना के इस ट्वीट को लोग पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी राय भी दे रहे हैं। 

 

बता दें बिग बॉस 13 हंगामों का सीजन बन गया है। इससे पहले किसी भी सीजन में इतने हंगामे नहीं हुए हैं। यहां तक कि कंटेस्टेंट के बीच हाथापाई भी हो गई। हाल ही में शो को लेकर कोएना का बयान आया था। इसमें उन्होंने कहा था- 'मिस्टर राज नायक आपको चैनल नहीं छोड़ना चाहिए था।

मुझे बिग बॉस को हां कहने का बहुत अफसोस है। सब जानते हैं क्यों? मैं उन सभी कंटेस्टेंट के लिए डर रही हूं जो दो मानसिक रूप से बीमार लोगों के साथ एक घर के अंदर बंद कर दिए गए हैं। कर्म वापस आएंगे।' बता दें कि इससे पहले भी कोएना सलमान खान कई आरोप लगा चुतीं हैं। उन्होंने कहा था कि सलमान हमेशा गलत लोगों की ही तरफदारी करते हैं।
 

Smita Sharma