सुशांत सिंह मामले में कंगना के सपोर्ट में उतरीं कोएना मित्रा, बोलीं ''उनके बयान में सच्चाई''

7/23/2020 3:05:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले काफी दिनों से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। कंगना के विवादित बयानों पर कोई उन्हें सपोर्ट कर रहा है तो कोई उन्हें बदनाम करने के कोशिश में लगा हुआ है। अब हाल ही में एक्ट्रेस कोएना मित्रा 'धाकड़ गर्ल' के सपोर्ट में आगे आई है। 

कोएना मित्रा ने कंगना को सपोर्ट करते हुए कहा, नेपोटिज्म डिबेट और सेलेब्स द्वारा 'प्रतिबंधित' होने के डर से बोलने से इनकार करने पर उन्होंने कंगना के बयान को सच कहा है। साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि जो लोग खुद पर विश्वास नहीं करते हैं वे अपनी कहानियों को बोलने और शेयर करने से डरते हैं। उन्होंने कहा अगर कोई एक निश्चित समूह के खिलाफ बोलता हैं, तो उन्हें 'प्रतिबंधित' कर दिया जाता है।


इसके साथ ही कोएना ने करण जौहर के पुराने वीडियो को तंज कसा है। उन्होंने करण के वीडियो जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था 'कंगना को फिल्म उद्योग छोड़ देना चाहिए, अगर उन्हें इससे बहुत समस्या है', इस पर अब प्रतिक्रिया देते हुए कोएना ने कहा कि निर्देशक कोई नहीं होते जो कलाकारों को इंडस्ट्री छोड़ने के लिए कहे, उनके पास ऐसा करने के लिए कोई लाइसेंस नहीं है। 


बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म पर कई बड़ी बाते कही हैं। साथ ही फिल्ममेकर करण जौहर को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। जिसके बाद अधिकतर फैंस और स्टार्स उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं।

Edited By

suman prajapati