जानिए किसने दिया सलमान खान को गिफ्ट में आम का अचार

9/11/2019 11:10:33 AM

बॉलीवुड तड़का टीम। सलमान खान अपनी पॉपुलर 'दबंग ’सीरीज की अगली फिल्म के साथ अपने फैंस को ट्रीट देने के लिए तैयार हैं। राजस्थान में फिल्म के सेट से आई तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। एक्टर ने हाल भी में इंटरनेट पर आई तस्वीरों से अपने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली, जहां उन्हें स्पेशली बच्चों के साथ समय बिताते देखा गया था। एक्ट्रेस बीना काक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सलमान की एक बच्चे के साथ फोटो शेयर की। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mango pickle made by Umang children being presented to their Bhai @beingsalmankhan @ashley_rebello @umangschool

A post shared by Bina Kak (@kakbina) on Sep 10, 2019 at 8:01pm PDT

तस्वीर में स्पेशली एबल्ड बच्चा सलमान को एक बैग देता हुआ दिखाई दे रहा है। सलमान उस गिफ्ट को लेते में काफी खुश लग रहे हैं। बीना ने बताया कि उस बैग में आम का अचार था। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'उमंग बच्चों द्वारा बनाए गए आम के अचार को उनके भाई सलमान को दिया जा रहा है

फिल्म फ्रेंचाइजी के पिछली दो फिल्मों के अपोजिट, 'दबंग 3' प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित होगी। सलमान खान और प्रभुदेवा ने पहले 'वांटेड' में साथ काम किया था।

फिल्म में सलमान और सोनाक्षी के अलावा साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप भी होंगे, जिनको एक दमदार कैरेक्टर निभाते हुए देखा जाएगा। उन्हें सलमान के जैसा दिखने के लिए कहा गया है। फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है।

Smita Sharma