जानिए क्या है सच्चाई अनिल कपूर, दिव्या खोसला कुमार और हर्षवर्धन राणे के आगामी फिल्म की

5/6/2023 4:17:01 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड में हमेशा किसी सेलेब्रिटी की जिंदगी से जुड़ी कोई न कोई दिलचस्प खबर आती रहती है। ऐसा ही एक स्कूप जो आज सुर्खियां बटोर रहा है, वह अनिल कपूर की अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार और हर्षवर्धन राणे के साथ आने वाली फिल्म के बारे में है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लंदन में बेहद इंटेंस लव ड्रामा शूट कर रहे हैं। यह एक स्टार्ट-टू-एंड शेड्यूल है जिस पर अभिनेता काम कर रहे हैं। अनिल, दिव्या और हर्षवर्धन के बीच लव ट्राएंगल होने की कहानी की भी खबरें आ रही हैं। हालाकि अभी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

एक सूत्र के मुताबिक, दिव्या के किरदार की जिंदगी में दो कैरेक्टर के होने का कोई एंगल नहीं है। फिल्म एक थ्रिलर है और तीनों अभिनेताओं के बीच कोई लव ट्रैंगल नही है।दरअसल, कहानी काफी अलग और दिलचस्प है। इसलिए अन्य आधिकारिक विवरण सामने आने तक सभी अटकले लगाना सही नहीं होगा।

फिल्म फिलहाल लंदन में शूट हो रही है। शूटिंग जोरों शोरों से चालू है। यह अभिनय देव द्वारा निर्देशित और विशेष फिल्म्स द्वारा निर्मित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News