गेस्ट लिस्ट से आउटफिट तक, जानिए Parineeti Chopra-Raghav Chadha की सगाई से जुड़ी ये जानकारी

5/13/2023 10:20:06 AM

मुंबई। परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के चर्चे जोरो शोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार आज दोनो की सगाई है, जिसमें कुछ घंटे ही बाकी बचे हैं। एक्ट्रेस का मुबई वाला घर दुल्हन जैसा सजा दिया गया है। आईए जानते हैं कौन होंगे कपल के आज के गेस्ट और क्या है खास।

ऐसा होगा आउटफिट!

परिणीति और राघव, परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार सगाई में ये दोनों एक दूसरे के मैचिंग की आउटफिट पहनेंगे। जहां राघव अपने मामा, फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन किए गए मिनिमलिस्ट अचकन में नजर आएंगे, वहीं परिणीति मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दिखाई देंगी।

ये होगी थीम

खबर है कि इस ग्रैंड पार्टी को बॉलीवुड थीम पर सजाया गया है। आने वाले मेहमानों के लिए फिलहाल कोई ड्रेस कोड नहीं पर उम्मीद की जा रही है कि उन्हें पेस्टल थीम दी गई होगी। रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा 13 मई की सुबह दिल्ली पहुंचेंगी। खबर है कि प्रियंका के पति निक जोनस इस दौरान उनके साथ शायद ना हो। लोग ये देखने के लिए एक्साइटेड है कि क्या मालती अपनी मौसी की सगाई में शामिल होती हैं।

गेस्ट लिस्ट

परिणीति की गेस्ट लिस्ट में सबसे पहला नाम करण जौहर का है। प्रियंका के आने की बात तो चल ही रही है। दूसरी तरफ राघव के गेस्ट्स की बात करें तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के कपूरथला हाउस पहुंचने की पूरी उम्मीद है। जहां तक बात पकवानों की है, खबर है कि शादी में खास तौर से दिल्ली के स्पेशल डिश को मेन्यू में एड किया है। वेज और नॉन वेज दोनों तरह के ही क्विजिन को शामिल किया जाएगा।

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi