कच्ची उम्र में ही प्यार के चक्कर में पड़े स्टार किड्स, जानिए ऐसे ही बच्चों की सीक्रेट लव स्टोरी

7/24/2019 2:15:36 PM


तडका टीम. आपने फिल्मी सितारों के बारे में मीडिया में खूब गॉसिप सुनी होगी। चाहे वह उनकी पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल, हर कोई ये जानना चाहता है कि उनके पसंदीदा स्टार की लाइफ में क्या चल रहा है। आपने उनकी लव लाइफ के किस्से भी सुने होंगे। लेकिन आज हम आपको बताएंगे स्टार किड्स की सीक्रेट लव लाइफ के बारे में जो अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। ये वो सितारे हैं जो या तो बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं या करने वाले हैं। आइये जानते है ऐसे ही स्टार किड्स के सीक्रेट लव अफेयर्स के बारे में-

आर्यन खान-


शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान के फिल्मी डेब्यू का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आर्यन अभी हाल ही में लांच हुई एनीमेशन फिल्म द लॉयन किंग में सिंबा के किरदार को आवाज देकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया और मीडिया गॉसिप्स की मानें तो आर्यन लंदन की किसी ब्लॉगर को डेट कर रहे हैं।

सारा अली खान-


सारा, सैफ और अम्रता सिंह की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसमें उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत थे। बताया जाता है कि फिल्मों में आने से पहले सारा वीर पहाडिया नाम के शख्स को लम्बे समय तक डेट कर चुकी हैं। अब उनका नाम फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन के साथ जोडा जाता है।

जाह्नवी कपूर-


मशहूर अभिनेत्री श्री देवी की बेटी जाह्नवी ने फिल्म धडक से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर फिल्मों में आने से पहले अक्षत रंजन को डेट कर रही थीं। अक्षत के साथ जाह्नवी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल भी हुई थीं।

नव्या नवेली नंदा-

नव्या अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी हैं। चर्चा है कि नव्या जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को डेट कर रही हैं। हालाँकि, पिछले दिनों एक इंटरव्यू में मीजान जाफरी ने इस बात को नकार दिया था। उनका कहना था वो डेट तो कर रहे हैं लेकिन वो नव्या नहीं हैं।

कृष्णा श्रॉफ-


जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ब्राज़ील के प्रोफेशनल फुटबॉल ट्रेनर स्पेंसर जॉनसन को डेट कर रही है 

अहान शेट्टी-



अहान बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी के बेटे हैं। चर्चा है कि अहान जाने-माने बिजनेस मैन की बेटी तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं।  इन दोनों को साथ में प्रियंका और निक जोन्स के रिसेप्शन में भी देखा गया था  

 

Smita Sharma