37 के हुए फेमस रैपर हनी सिंह, बर्थडे पर जानें लाइफ से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

3/15/2020 12:50:20 PM

 बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह का आज बर्थडे हैं। हनी सिंह आज पूरे 37 साल के हो गए हैं। बहुत ही कम लोगों को पता है हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। बर्थडे के मौके पर चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

PunjabKesari
हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हनी सिंह का परिवार बाद में पंजाब से दिल्ली शिफ्ट हो गया था। उन्होंने रैप यहीं से शुरू किया। हनी ने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से संगीत की पढ़ाई की। जब लोगों ने हनी सिंह का रैप सुना तो उनके लाखों फैंस बन गए। हनी सिंह सिंगर बनने से पहले रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट और भांगड़ा प्रोड्यूसर रह चुके है। हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के साथ गाना 'लक 28 कुड़ी दा' गाया। जो सुपरहिट रहा था।

PunjabKesari

हनी अपने हर गाने में 'यो यो हनी सिंह' जरूर बोलते हैं। फैंस उनको इसी नाम से पुकारने लगे। जब वह स्टेज पर परफॉर्म करने लगे तो उन्होंने अपना नाम 'यो यो हनी सिंह' रख लिया। वो ज्यादातर गानों में पंजाबी भाषा का ही इस्तेमाल करते हैं। अपने गानों की बदौलत उन्होंने बॉलीवुड में भी जगह बनाई। 

PunjabKesari
हनी सिंह ने कई एल्बम और फिल्मों में अपनी आवाज दी। उनके सभी गाने हिट होने लगे। देखते ही देखते हनी सिंह युवाओं के पसंदीदा बन गए। हनी सिंह ने 'लुंगी डांस','चार बोतल वोडका' और 'ब्लू आइज' हाय मेरा दिल', 'ब्राउन रंग', 'हाई हील्स', 'ब्रेकअप पार्टी', 'ब्रिंग मी बैक','देसी कलाकार', 'रानी तू मैं राजा', 'पार्टी ऑन माई माइंड', 'पंजाबियां दी बैटरी' जैसे हिट गाने दिए हैं लेकिन अचानक ही वह इंडस्ट्री से गायब हो गए। ऐसी खबरें आईं कि शोहरत की ऊंचाईयों तक पहुंचने की वजह से वो नशे की लत के आदी हो गए। हालांकि बाद में हनी सिंह ने इन खबरों का खंडन किया था।

PunjabKesari
हनी सिंह ने बताया था कि वो बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। इस वजह से उन्होंने लिखना और गाना छोड़ दिया था। शराब का आदी होने की वजह से उनकी यह बीमारी और बढ़ गई थी। करीब 18 महीने तक वो इन सबसे जूझते रहे। बता दें कि, यह एक तरह की दिमागी बीमारी है जो डिप्रेशन की ही तरह होती है। इसमें इंसान या तो ज्यादा खुश महसूस करता है या फिर बहुत ज्यादा दुखी हो जाता है। जब वो ठीक होकर वापस आए तो उनके लुक्स में काफी बदलाव देखा गया। वापसी के बाद हनी सिंह ने 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में अपनी आवाज दी। 

PunjabKesari
आपको बता दें कि हनि सिंह ने अपने नाम कई खिताब भी दर्ज किए हैं। उन्होंने सिंगिंग के अलावा ​एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया। वहीं वह साल 2012 में यू-टयूब पर टॉप 10 ट्रेंडिंग वीडियोज में दूसरे नंबर पर रहे थे। फिल्मों की बात करें तो उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'मिर्जा' थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड मिला। वहीं हनी सिंह ने बतौर लीड एक्टर कॉमेडी फिल्म 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22' भी काम किया। पंजाबी फिल्मों के अलावा, हनी सिंह ने बॉलीवुड फिल्मों में भी किस्मत अजमाई और फिल्म 'द एक्सपोज' में काम किया, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हाल ही में 3 मार्च को उनका 'लोका' सांग रिलीज हुआ। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News