B''Day Spcl: 46 की उम्र में सिंगल हैं कहानी घर-घर की ''पार्वती'', मां बनने के लिए गोद ली बच्ची

1/12/2020 12:34:54 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर आज ही के दिन 12 जनवरी 1973 को राजस्थान में जन्मी थीं। उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और एक फाइव स्टार होटल में सेल्स ट्रेनी के तौर पर काम किया। मास कम्यूनिकेशन करते हुए उन्होंने 1998 में दूरदर्शन के टीवी शो 'अलबेला सुर मेला' की होस्ट के रूप में पहली बार कैमरे का सामना किया। 

एक्ट्रेस अपने माता-पिता के साथ एक क्लोज बॉन्ड शेयर करती है। उनके पिता राजेंद्र सिंह तंवर रिटायर्ड सीबीआई ऑफिसर हैं। साक्षी तंवर को घर-घर में पहचान देने वाले एकता कपूर के शो 'कहानी घर घर की' के द्वारा उन्होंने 2000 में टीवी सोप की दुनिया में कदम रखा। एक और पॉपुलर टीवी शो 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी', जिसमें स्मृति ईरानी भी प्रमुख भूमिका में थी। इस शो को भी एकता ने प्रोड्यूस किया था। साक्षी, प्रोड्यूसर एकता कपूर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की क्लोज फ्रेंड हैं। 

साक्षी तंवर 'कुटुम्ब’, 'देवी’, 'जस्सी जैसी कोई नहीं’,'बालिका वधू’ जैसे कई शो में भी नज़र आ चुकी हैं। साक्षी तंवर 2011 के टीवी शो 'बडे अच्छे लगते हैं' में राम कपूर के साथ वापस टीवी पर आईं। जिसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही। यह शो तब विवादों में आ गया, जब साक्षी और राम एक एपिसोड में कुछ बोल्ड सीन में दिखाई दिए। साक्षी तंवर और राम कपूर ने वेब सीरीज 'करले तू भी मोहब्बत' में पर्दे पर फिर से काम किया। साक्षी तंवर ने टीवी श्रृंखला '24' में अनिल कपूर और सिकंदर खेर के साथ भी स्क्रीन शेयर की। 

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' में साक्षी आमिर खान की ऑन-स्क्रीन वाइफ की भूमिका निभाई। साक्षी तंवर ने 'कहानी घर घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' के लिए कई मौकों पर बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड जीते हैं। साक्षी तंवर की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' जिसमें वह तीन साल पहले सनी देओल के साथ विवादों में घिरी थीं, जब फिल्म को ट्रेलर में गाली-गलौज के कारण सेंसर द्वारा बैन कर दिया गया था। आखिरकार ये फिल्म नवंबर 2018 में रिलीज़ हुई। साक्षी तंवर ने क्राइम पेट्रोल, कोड रेड और त्योहार की थाली जैसे सोशल प्रोग्राम्स को भी होस्ट किया है। 

नवंबर 2018 में, साक्षी तंवर ने दित्या नाम की एक बच्ची को गोद लेने की खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। साक्षी बच्ची को देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मानती हैं और इसलिए उन्होंने उसका नाम दित्या रखा जो देवी लक्ष्मी का नाम है और जिसका अर्थ है "प्रार्थनाओं का जवाब देने वाली"। अपनी खुशी को शेयर करते हुए, साक्षी ने कहा, "अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अपने परिवार और दोस्तों के सपोर्ट से, मैंने एक बच्ची को गोद लिया है, जो जल्द ही 9 महीने की हो जाएगी। 

साक्षी तंवर उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने बॉलीवुड और टेलीविजन दोनों में एक्सपीरिएंस हासिल किया है। साक्षी ने शोबिज में 20 साल से अधिक समय पूरा कर लिया है और खुद को हर क्षेत्र एक बेहतरीन एक्ट्रेस साबित कर दिया है ।

Edited By

Akash sikarwar