भायखला जेल में यूं कटी रिया चक्रवर्ती की पहली रातः खाने को मिला दाल-चावल, जमीन पर लेती रहीं करवटें

9/10/2020 10:58:12 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती को मुंबई की भायखला महिला जेल में रखा गया है। कल (9 सितंबर ) को रिया का जेल में पहला दिन था। इस जेल में रिया ने अलग बैरक में रात गुजारी। उन्हें जेल के ग्राउंड फ्लोर पर एक सेल में रखा गया है।  


रिपोर्ट्स के अनुसार रिया को जेल में क्वांरटाइन बैरक में रखा गया है। जेल मैन्युअल के मुताबिक, नए कैदी को अस्थायी तौर पर जो बैरक दिया जाता है, उसे क्वारंटाइन बैरक कहते हैं। अगर रिया को जमानत नहीं मिलती है तो उन्हें परमानेंट बैरक दिया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिया जिस सेल में बंद हैं, वह जेल सर्कल-1 में है। इस सेल के तीनों ओर दीवारें हैं और आगे की और ग्रिल लगा हुआ है।
 


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रिया को बुधवार को जेल में 6 बजे डिनर दिया गया। उनकी  डिनर पलेट में 2 रोटियां, सब्जी और चावल थे। रात को रिया जेम में जमीन पर ही सोईं। नियमानुसार गुरुवार यानि आज उन्हें सुबह 10 बजे नाश्ता दिया जाएगा।


बता दें ड्रग्स मामले में रिया को मंगलवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आज रिया की जमानत अर्जी पर मुंबई की विषेश अदालत पर सुनवाई होगी। ये भी बता दें रिया से पहले एनसीबी उनके भाई शौविक और सैमुअल मिरांडा समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

 
 

suman prajapati