जन्माष्टमी पर बेटे संग हाॅस्पिटल से घर लौटीं किश्वर मर्चेंट, चार दिन के लाडले को कान्हा बना कर शेयर की ये तस्वीर

8/31/2021 11:09:20 AM

मुंबई: टीवी कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर 27 अगस्त बच्चे की किलकारी गूंजी। किश्वर मर्चेंट ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। कपल शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बना ऐसे में इस नन्हें मेहमार के घर आने की खुशी दोनों के चेहरे पर देखने को मिली। वहीं अब डिलीवरी के लगभग 4 दिन बाद किश्वर घर लौट आईं। इस दौरान का वीडियो किश्वर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमेंकिश्वर मर्चेंट और उनके बेबी बाॅय का घर में वेलकम किया जा रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किश्वर अपने बेटे को गोद में उठाए घर के द्वार पर खड़ी हैं। वहीं सुयश राउनके पीछे खड़े होकर उनका वीडियो बना रहे हैं। किश्वर और उनके बेबी बाॅयकी वेलकम पूजा हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

उस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश दिखाई देती हैं। पूजा के बाद किश्वर अपने बेटे को उनके कमरे में ले जाती हैं, जिसे बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया होता है।

चार दिन के लाडले को बनाया कान्हा

किश्वर मर्चेंट जन्माष्टमी पर न्यूबाॅर्न बेबी संग घर लौटीं ऐसे में इस खास दिन उन्होंने अपने लाडले को कान्हा बनाया।

इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीर में किश्वर मर्चेंट का 4 दिन का बेटा अपने झूले में सोए दिख रहा है।

उनके सिर पर मुकुट और हाथ के पास बांसूरी पड़ी है। हालांकि बेबी के चेहरे पर इमोजी लगाई गई है ताकि उसका चेहरा किसी को दिखाई न दे। कपल के लाडले की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

सुयश ने जून महीने में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ गोद भराई की रस्म का आयोजन किया था। जहां कई सेलेब्स अपने नन्हे-मुन्नों के खुशनुमा पलों को दुनिया के साथ शेयर करना पसंद करते हैं, वहीं किश्वर और सुयश ने अपने बच्चे को लगभग 40 दिनों तक सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है।

किश्वर और सुयश पहले कपल 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे. किश्वर ने सुयश को साल 2010 से डेट करना शुरू किया था और उसके 6 साल बाद शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की उम्र में 8 साल का फासला है लेकिन रिश्ते के बीच कभी भी ये फासला नहीं आया।


 

Content Writer

Smita Sharma