फेक बेबी बंप बना प्रेग्नेंट बेटी किश्वर संग मां रिजवाना की मस्ती, तस्वीरें देख नहीं रूकेगी हंसी

8/13/2021 3:48:47 PM

मुंबई. एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। फैंस के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मां रिजवाना मर्चेंट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की मां भी फेक बेबी बना बेटी संग जमकर मस्ती कर रही है। 

PunjabKesari
तस्वीरों में किश्वर प्रिंटेड टॉप और ब्लैक जैगिंग में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीपर पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं किश्वर की मां रिजवाना ब्राउन प्रिंटेड टॉप और ब्लैक जैगिंग में दिखाई दे रही है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। किश्वर की मां भी फेक बेबी बना बेटी के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। दोनों काफी हंस रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को देख कर काफी हैरान हैं।

PunjabKesari
बता दें किश्वर ने पति सुयश राय के साथ तस्वीर शेयर कर फैंस को प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर लिखा था- अब आप पूछना बंद कर सकते हैं, आप लोग कब बेबी पैदा करने वाले हैं। जल्द ही आ रहा है, अगस्त 2021 वहीं सुयश ने लिखा था- मैं तेरे बच्चे का बाप बनने वाला हूं। इस अगस्त में आ रहा हूं। किश्वर की डिलीवरी इसी महीने होने वाली है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News