नकुल मेहता के बेटे के बाद अब किश्वर मर्चेंट के 4 महीने के बेटे को भी हुआ कोरोना, बोलीं-जब वह दर्द से कराह...

1/10/2022 9:29:38 AM

मुंबई: देशभर में कोरोना का कहर फिर छा रहा है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बी-टाउन के कई स्टार्स भी कोरोना के शिकार हुए हैं। इस बार कोरोना का असर बच्चों पर भी पड़ रहा है। कुछ दिन पहले ही एक्टर नकुल मेहता के बेटे सूफी कोरोना पॉजिटिव हुए थे।

वहीं अब किश्वर मर्चेंट के 4 महीने का बेटा निर्वैर भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। लाडले के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद किश्वर काफी परेशान हैं। किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर यह बताया की उनके चार महीने का बेटा निर्वैर अब कोरोना पॉजिटिव हो गया है।

एक्ट्रेस ने अपना यह पोस्ट अपने पति सुयश को समर्पित करते हुए शेयर की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल हालात में उनके पति सुयश ने उनका बहुत साथ निभाया। यह पोस्ट किश्वर ने अपने और सुयश के डेटिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया था। इसके साथ एक्टेस ने बताया कि कैसे समझदारी के साथ उनके पति ने इन हालात को संभाला और वह कैसे उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम बने। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

किश्वर ने लिखा- 'मैं इस इंसान को 11 साल से जानती हूं और इसमें कई बदलाव आए हैं। ये जिम्मेदार, मैच्योर बन गए हैं। किश्वर ने आगे लिखा-5 दिन पहले निरवैर की नैनी कोविड पॉजिटिव हो गईं। उसके बाद हमारी हाउसहेल्प भी इस वायरस की चपेट में आ गईं। वह क्वारंटीन हैं। उसके बाद सुयश के पार्टनर सिड जो हमारे साथ रहते हैं वह इंफेक्टिड हो गए और उसके बाद सबसे बुरा हुआ. निर्वैर भी इस वायरस की चपेट में आ गया।'

एक्ट्रेस आगे बताती हैं-'निर्वैर भी कोरोना की चपेट में आ गया। इसके बाद हम दो के अलावा न तो कोई खाना बनाने वाला था और न साफ-सफाई करने वाला। इतना ही नहीं निर्वैर की मदद करने वाला भी कोई नहीं था, जब वह दर्द से कराह रहा था। सुयश सबसे बेस्ट पार्टन है, जो मुझे मिला। उसी की बदौलत हमने अपने इस बुरे समय को भी अच्छे से पार कर लिया। उसने मेरी हर चीज में मदद की।

उसने संगीता और सिड के लिए नाश्ता बनाकर मेरी पीठ की मालिश भी की। मेरे आंसू पोंछे। मेरे साथ खड़ा रहा। खुद निर्वैर की देखभाल करने तक उसने मुझे रेस्ट करने दिया। जब पर रोने लगे तो उसको एंटरटेन करता। उसे सुलाता और उसी समय बर्तन भी धुलता। साथ ही बटुक और पाल्बो की भी देखभाल करता। वह आज जो है और जो बन चुका है, उस पर मुझे नाज है। खुशी है कि मैं आज 11 साल पहले तुमसे मिली और तुमसे ही शादी की। बस एक बात कहना है, ज्यादा नाश्ता करना बंद कर दो। निर्वैर और तुमसे मैं बहुत प्यार करती हूं।'
 

Content Writer

Smita Sharma