40 की उम्र में मां बनीं किश्वर मर्चेंट, खास अंदाज में दिखाई बेटे की पहली झलक

8/28/2021 7:58:13 AM

मुंबई: बिग बाॅस के फेमस कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी। 40 की किश्वर के घर हाल ही में एक प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी। इस बात की जानकारी खुद सुयश ने दी। सुयश ने सोशल मीडिया पर किश्वर और अपने बेटे के साथ एक  तस्वीर शेयर की।

शेयर की इस तस्वीर में किश्वर बेड पर लेटी दिख रही हैं। वहीं न्यूबाॅर्न बेबी को उन्होंने सीने से लगाया है। सुयश पत्नी और लाडले को हग किए हैं।

तस्वीर शेयर करते हुए सुयश ने लिखा-27.08.21, बेबी राय का स्वागत है। बेटा हुआ है। सुकिश का बेबी।

 

सुयश ने जून महीने में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ गोद भराई की रस्म का आयोजन किया था। जहां कई सेलेब्स अपने नन्हे-मुन्नों के खुशनुमा पलों को दुनिया के साथ शेयर करना पसंद करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

 

बता दें किश्वर मर्चेंट और उनके पति सुयश राय शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। कपल ने साल 2016 में शादी रचाई थी। किश्वर और सुयश ने बड़ी धूमधाम से शादी की थी। 6 साल एक साथ रिलेशन में रहने के बाद इस कपल ने 2016 में शादी करने का फैसला लिया था। किश्वर  और सुयश पॉपुलर टीवी सीरियल 'प्यार की यह एक कहानी' के सेट पर पहली बार मिले थे। 

 

Content Writer

Smita Sharma