Cuteness Overloaded: 1 महीने बाद किश्वर मर्चेंट ने दिखाया बेटे ''निर्वैर'' का चेहरा, फैंस से लेकर स्टार्स तक ने यूं लुटाया प्यार

10/6/2021 12:28:15 PM

मुंबई: टीवी कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय इन दिनों अपने पेरेंट हु़ड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। किश्वर मर्चेंट ने 27 अगस्त को  एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। कपल ने अपने लाडले का नाम निर्वैर राय रखा है। कपल शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बना ऐसे में इस नन्हें मेहमार के घर आने की खुशी दोनों के चेहरे पर देखने को मिली। वैसे तो आए दिन कपल लाडले की तस्वीरें शेयर करता रहता है लेकिन अभी तक उन्होंने किसी भी पोस्ट में बेटे निर्वैर राय का चेहरा नहीं दिखाया था।

वहीं अब कपल ने लगभग 1 महीने बाद कपल का चेहरा फैंस को दिखाया है। सुयश और किश्वर ने खास अंदाज में लाडले की झलक दिखाई। उन्होंने एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है।

वीडियो की शुरुआत में एक क्यूट सा टॉय दिखाई देता है जिसके बाद चुटकी बजते ही निरवैर दिखाई देते हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी है जिसपर 'आई लव माई बाबा एंड मामा' लिखा है।

वीडियो में वह खेलते दिख रहे हैं। सिर पर ग्रे कलर की क्यूट की पगड़ी के साथ है वो इतने प्यारे लग रहे हैं कि कोई भी उनको देखता रह जाएगा। 

 

निर्वैर की पहली झलक की ये वीडियो काफी पसंद की जा रही हैं।टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें बधाईयां दी और बच्चे के लिए प्यार भेजा।एक्ट्रेस  गौहर खान ने लिखा- 'माशाअल्लाह... सदका...बहुत प्यारा है...।' एक्ट्रेस बरखा सेन गुप्ता ने लिखा- 'हे भगवान कितना प्यारा पंपकिन है आशीर्वाद।

इसके अलावा कपल ने बेटे के इंस्टा पर भी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में निर्वैर अपने टाॅय के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

किश्वर और सुयश पहले कपल 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। किश्वर ने सुयश को साल 2010 से डेट करना शुरू किया था और उसके 6 साल बाद शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की उम्र में 8 साल का फासला है लेकिन रिश्ते के बीच कभी भी ये फासला नहीं आया।

Content Writer

Smita Sharma