नामकरण: किश्वर मर्चेंट ने ''निर्वैर'' रखा बेटे का नाम,वीडियो शेयर कर दिखाई 4 दिन के लाडले की परिवार संग बिताए हसीन पलों की जर्नी

9/2/2021 10:09:21 AM

मुंबई: टीवी कपल और बिग बॉस फेम किश्वर मर्चेंट और सुयश राय हाल ही में एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बनें। किश्वर और सुयश जन्माष्टमी के दिन अपने बच्चे को घर लेकर आए। कपल ने अब अपने लाडले का नामकरण कर दिया है।  किश्वर और सुयश ने खूबसूरत वीडियो शेयर कर न्यूबोर्न बेबी के नाम का खुलासा किया। शेयर किए इस वीडियो में कपल ने  4 दिन के लाडले की परिवार संग बिताए हसीन पलों की जर्नी दिखाईं है।

वीडियो के बैकग्राउंड में जपजी साहह का पाठ सुनाई दे रहा है जिसे खुद सुयश गा रहे हैं। कपल ने अपने बेटे का नाम निर्वैर’ रखा गया है।

इस नाम का अर्थ है-'जिसका कोई दुश्मन नहीं।' वीडियो में देखा जा सकता है कि किश्वर मर्चेंट और सुयश बेबी निर्वैर को अपनी गोद में लिए खिला रहे हैं। 

उनके पैरेंट्स भी निर्वैर के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर किश्वर ने लिखा-'निर्भाऊ मां का ‘निर्वैर’ बेटा। हैलो वर्ल्ड.. मिलिए निर्वैर राय से।” इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाई है।'

वहीं सुयश राय  ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-'हैलो वर्ल्ड… मिलिए निर्वैर राय से। मैं बार-बार कह रहा हूं कि यह सबसे खूबसूरत अहसास है जिसे हमने अभी अनुभव किया है। मैं इसे और भी खास बनाने के लिए हमारे परिवारों और इस लिल एंजल को हमें देने के लिए ईश्वर का धन्यवाद देता हूं।'

किश्वर मर्चेंट ने इस साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी। जून महीने में ही किश्वर मर्चेंट की गोदभराई की रस्म हुई थी। 27 अगस्त को किश्वर ने निर्वैर को जन्म दिया था। जन्माष्टमी पर किश्वर बेटे को लेकर आईं थी। घर में बेबी के साथ आने पर उनकी आरती हुई। उनके और बेबी के लिए घर को खूबसूरती के साथ सजाया गया था।

 

 

बता दें कि किश्वर और सुयश ने 2016 में शादी की थी। दोनों एक्टर हैं और इनकी पहली मुलाकात भी शूटिंग सेट पर ही हुई थी। दोनों की उम्रमें 8 साल का फासला है लेकिन रिश्ते के बीच कभी भी ये फासला नहीं आया और दोनों शादीशुदा जिंदगी के साढ़े 4 साल पूरे कर चुके हैं।  


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma