Cuteness Overloaded:4 महीने के बेटे के साथ गुरु घर पहुंचे किश्वर-सुकेश, मम्मी-पापा संग निर्वैर की तस्वीरों पर फैंस ने खूब लुटाया प्यार

12/22/2021 2:56:44 PM

मुंबई: टीवी कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने इन दिनों अपनी पेरेंटहुट लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। किश्वर और सुयश ने इसी साल एक प्यारे से बेटे के मम्मी पापा बने। कपल ने अपने लाडले का नाम निर्वैर राय रखा है।

शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बना ये कपल लाडले के साथ काफी हैप्पी मूमेंट बिता रहा है जिसकी झलक अक्सर दोनों इंस्टा पर शेयर करते रहते हैं।हाल ही में किश्वर और सुयश अपने 4 महीने के लाडले के साथ गुरुद्वारे में नतमस्तक हुए। ये पहली बार था जब  निर्वैर मम्मी पापा संग आउटिंग पर निकले।

इस दौरान की कई तस्वीरें कपल ने इंस्टा पर शेयर की हैं जो इस समय चर्चा का विषय हैं।

लुक की बात करें तो किश्वर व्हाइट सूट और प्रिंटिड दुपट्टा में नजर आ रही हैं। वहीं निर्वैर प्रिंटिड कुर्ते और धोती में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान निर्वैर ने सिर पर केसरी रूमाल बांधा है।

वहीं सुयश व्हाइट कुर्ते में दिख रहे हैं। एक तस्वीर में निर्वैर मां किश्वर की गोद में बैठे दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह पापा के साथ दिख रहे हैं।

इसके अलावा एक तस्वीर में निर्वैर मां के सीने से लगे दिख रहे हैं। निर्वैर की क्यूटनेस देख फैंस उनपर दिल हार बैठे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

किश्वर मर्चेंट ने 27 अगस्त को  एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। किश्वर और सुयश पहले कपल 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। किश्वर ने सुयश को साल 2010 से डेट करना शुरू किया था और उसके 6 साल बाद शादी के बंधन में बंधे थे। 
 

Content Writer

Smita Sharma