पति को छोड़ इनके साथ हॉलिडे एंजॉय कर रही किश्वर मर्चेंट, बिकिनी पहन शेयर की हॉट तस्वीरें

6/10/2018 9:39:11 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनों गोवा में हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं। इस पल की उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वह बेहद ही हॉट लग रही हैं।

 

 

वे यहां हसबैंड सुयश राय के साथ नहीं बल्कि फ्रेंड प्रियंका के साथ मस्ती कर रही हैं। कुछ फोटोज में वे पिंक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। उन्होंने बिकिनी में फोटो शेयर कर लिखा, 'Coz am in Goa bitches 🤟'। उन्होंने एक और फोटो पोस्ट कर लिखा, 'Sometimes it's important to just sit and pout '।

 

 

लगभग पांच साल के लंबे वक्त तक डेटिंग करने के बाद 16 दिसंबर को अभिनेत्री ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और टीवी अभिनेता सुयाश राय के साथ शादी रचाई। खास बात यह है कि दोनों के बीच सात साल का अंतर है।

 

 

इसके बारे में बात करते हुए किश्वर ने पहले कहा था, "शुरुआत में हमें हमारे बेस्ट फ्रेंड्स और फैमिली के सवालों के साथ लड़ना पड़ा, क्योंकि हमारे बीच 7 साल का अंतर था लेकिन आखिरकार, उन्होंने हमें और हमारे फैसले को एक्सेप्ट कर लिया और हम एक साथ हो गए।"

 

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari