किशोरी बलाल का 82 की उम्र में निधन, 'स्वदेस' में निभा चुकीं हैं शाहरुख की अम्मा का किरदार

2/19/2020 10:26:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस किशोरी बलाल का 82 की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार रात एक्ट्रेस ने बेंगलुरू के अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस को शाहरुख खान की फिल्म स्वदेस में उनकी कावेरी अम्मा के किरदार के लिए बखूबी जाना जाता था। उनके निधन की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ने सन्नाटा छा गया है। 

PunjabKesari

किशोरी के निधन की जानकारी बॉलीवुड के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने दी है। आशुतोष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर किशोरी की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धाजलि दी है।

 

ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'किशोरी जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ..किशोरी जी, आप अपने दयालु स्वभाव और प्रेमी व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद की जाएंगी। स्वदेस में आपकी कावेरी अम्मी वाली परफॉर्मेंस हमेशा याद रहेगी, आप बहुत याद आएंगी।' डायरेक्टर की इस पोस्ट के बाद यूजर्स भी कमैंट कर उन्हें श्रद्धाजलि व्यक्त कर रहे हैं। 

PunjabKesari
बता दें एक्ट्रेस किशोरी बलाल ने  1960 अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। फिल्मों में एक्ट्रेस ने अपने दमदार अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीत लिया। किशोरी ने साल 2004 में शाहरुख की फिल्म स्वदेस में एक्टर की अम्मा का किरदार निभाया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। इस किरदार से एक्ट्रेस काफी फेमस हो गई और उन्हें 'कावेरी अम्मा' कहा जाने लगा।

PunjabKesari

इसके अलावा किशोरी अय्या, एक अलग मौसम, गैर कानूनी और लफंगे परिंदे जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। किशोरी अपने फिल्मी करियर के दौरान 72 के करीब फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News