कीर्ति कुल्हारी ने लिया पति साहिल से अलग होने का फैसला, शादी के 5 साल बाद ही रिश्ते में आई दरार

4/1/2021 12:37:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी अचानक ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई है। एक्ट्रेस ने अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।कीर्ति के इस फैसले से बेहद हैरान हैं और उन्हें और भी मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं। 


कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- 'सभी को जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। कागजों में नहीं लेकिन जिंदगी में। किसी के साथ होने से ज्यादा मुश्किल फैसला होता है किसी से अलग होना। लेकिन जो है उसको बदला नहीं जा सकता। वो सभी लोग जिन्हें मेरी फिक्र है मैं उन्हें बता दूं कि मैं ठीक हूं। इसके बाद मैं किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं करूंगी।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Kirti Kulhari (@iamkirtikulhari)


बता दें कीर्ति कुल्हारी और साहिल ने साल 2016 में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात एक विज्ञापन में एक साथ काम करते हुए हुई थी। यहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई।

दो महीनों की डेटिंग के बाद कृति ने साहिल को शादी के लिए प्रपोज किया। लेकिन कपल ने अब शादी के पांच साल बाद ही अलग होने का फैसला कर ले लिया है।
 

Content Writer

suman prajapati