कीर्ति कुल्हारी और अंगद बेदी बनें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता

9/16/2022 4:35:36 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कीर्ति कुल्हारी और अंगद बेदी जल्द ही गौरव दवे द्वारा निर्देशित एक फ्यूचरिस्टिक ड्रामा में एक साथ नज़र आएंगे। यह फिल्म एक जोड़े के बारे में है जो फ्यूचरिस्टिक विषय पर आधारित है साथ ही साथ एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म है। 

दोनों को आखिरी बार पिंक में एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा गया था, जिसने राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते। फिल्म सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा समर्थित है और एक शर्ट फिल्म है जो जल्द ही एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। 

एक सूत्र ने खुलासा किया, “फिल्म की शूटिंग 2022 में की गई थी और यह एक बहुत ही नई अवधारणा वाली फिल्म है जो एक जोड़े के बारे में है और जिसे भविष्य काल में सेट किया गया है। फिल्म आधुनिक जीवन और टेक्नोलॉजी के कई प्रभावों पर सवाल उठाती है और गौरव दवे द्वारा निर्देशित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyotsna Rawat


Recommended News

Related News