बीमारी ने कर दिया इतना कमजोर:कैंसर ट्रीटमेंट के बीच पहली बार कैमरे में कैद हुईं किरण खेर, बीजेपी सांसद ने लगवाई कोविड वैक्सीन

5/8/2021 1:24:19 PM

मुंबई: एक्ट्रेस और बीजेपी सासंद किरण खेर इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। किरण खेर ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। इश बात की जानकारी खुद उनके पति और एक्टर अनुपम खेर ने दी थी। इस खबर के बाद से ही किरण खेर की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी।

वहीं शुक्रवार को किरण खेर पहली बार कैमरे में कैद हुईं।  किरण खेर अपने परिवार के साथ स्पॉट हुईं।दरअसल किरण खेर कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंची थीं। उन्होंने पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर के साथ कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया।  

इस दौरान किरण ने व्हाइट सूट पहना था। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मास्क लगा रखा था। कैंसर की वजह से किरण खेर का चेहरा काफी बदला बदला नजर आया, उनका लुक पहले से काफी चेंज दिखा।वहीं उनके हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। इस दौरान की तस्वीर शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा-'हमें हमारी वैक्सीन का दूसरा डोज लग गया है। ओम नमः शिवाय का जाप करने से मुझे काफी मदद मिली और शायद किरण, भाई और भाई को भी।'

 

शाम होते ही उड़ी किरण खेर के निधन की खबर

वहीं कोरोना की दूसरी डोज लेने के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर  ऐसी खबरें फैलने लगीं कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। इतना ही नहं उनके निधन की खबर भी आ गई। इसके बाद उनके पति अनुपम खेर ने ट्वीट कर इन सारी अफवाहों का खंडन किया।अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा-'किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में एक अफवाह चल रही है। ये सब झूठ है, वो बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने तो आज दोपहर को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवाई है'। मैं लोगों से निवेदन करुंगा कि ऐसी नकारात्मक खबरें ना फैलाएं, धन्यवाद।'
 

Content Writer

Smita Sharma