Happy Face: संसद में दोस्त जया से मिल खिला किरण का चेहरा, चर्चा में हैं BJP और SP सांसद की ये तस्वीर

4/8/2022 8:31:46 AM

मुंबई: दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन और किरण खेर फिल्मों से दूर इन दिनों राजनीतिक पारी खेल रही हैं। हाल ही में जया बच्चन और किरण खेर संसद सत्र मिली। जहां जया बच्चन 2004 स समाजवादी पार्टी से राज्यसभा में सदस्य हैं। वहीं किरण खेर चंडीगढ़ से भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं। संसद भवन में हुई मुलाकात की तस्वीर किरण खेर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

शेयर की इस तस्वीर में दोनों  ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। किरण खेर ने जहां व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है, तो जया बच्चन येलो कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में दोनों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखने को मिल रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kirron Kher (@kirronkhermp)

जया संग ये तस्वीर शेयर कर किरण खेर ने लिखा-संसद में इतने लंबे समय के बाद जया से मिलकर अच्छा लगा। दोनों एक्ट्रेसेस की इस तस्वीर पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। देखें यूजर्स के कमेंट ...

 

किरण खेर और जया बच्चन के बीच की बॉन्डिंग तो बढ़िया है ही, इनके बच्चे भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में एक शो में जब अभिषेक अपनी फिल्म को प्रमोट करने आए थे तब भी किरण खेर ने अभिषेक और अपने बेटे सिकंदर खेर की बचपन की कुछ बातें की थी। अभिषेक और सिकंदर एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और एक-दूसरे को सपोर्ट भी करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो किरण खेर के  इन दिनों टेलीविजन शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रही हैं। किरण खेर मल्टीपल मायलोमा का ट्रीटमेंट करने के काफी समय बाद काम पर वापस लौटी हैं। वहीं जया बच्चन की बात करें तो वह जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। जया बच्चन ने साल 2016 में आई ‘की एंड का’ में 
 गेस्ट अपीयरेंस दी थी।

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma