हाथ में पट्टी बांधे, बिखरे बाल, पहले से काफी कमजोर हो गई हैं किरण खेर, कैंसर के इलाज के बीच पहली बार नजर आईं एक्ट्रेस

6/3/2021 5:08:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद किरण खेर इन दिनों ब्लड कैंसर से जंग लड़ रही हैं। वह बीते छह महीनों से अपना इलाज करवा रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की ब्लड कैंसर से पीड़ित होने के बाद पहली झलक सामने आई है, जिसमें वह बदली हुई लग रही हैं।

 


दरअसल, बुधवार को किरण खेर के बेटे और एक्टर सिकंदर खेर ने फैंस के साथ लाइव सेशन किया, जिसमें एक्ट्रेस की भी झलक देखने को मिली। वीडियो में देखा जा सकता है कि किरण खेर सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। उनके बाएं हाथ में पट्टी बंधी हुई है। वह पहले से काफी कमजोर लग रही हैं।  


View this post on Instagram

A post shared by MyselfSikandarThisSide (@sikandarkher)

वीडियो में सिकंदर खेर कहते हैं, 'मैं अपने माता-पिता के साथ बैठा हूं और आप मिसेज खेर के पैर देख सकते हैं।' इस पर किरण अपने पैर हिलाकर फैंस से 'हैलो' कहती हैं। सिकंदर खेर फैंस से मां की तबीयत के बारे में बताते हुए कहते हैं कि किरण मैम अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। इस दौरान किरण अपने बेटे से कहती हैं कि कुछ ही महीनों में 41 साल के हो जाओगे, इसलिए अब तुम्‍हें शादी कर लेनी चाहिए।'

 


काफी दिनों बाद किरण की झलक देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं और जल्द ही उनके ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं। 
बता दें, करण खेर मल्‍टीपल मायलोमा (एक तरह के ब्‍लड कैंसर) से पीड़‍ित हैं। वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में अपना इलाज करवा रही हैं।

Content Writer

suman prajapati