शादी के बाद रणबीर-आलिया को आशीर्वाद देने घर पहुंचे किन्नर, बधाई के तौर पर मांगे इतने पैसे

4/16/2022 4:07:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट 14 अप्रैल को अपने सपनों के राजकुमार रणबीर कपूर की दुल्हनिया बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने नीतू कपूर की बहू बनकर कपूर खानदान में अपने कदम रखे हैं और इसके साथ ही फैमिली की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। वहीं अब रणबीर-आलिया की शादी के बाद उनके परिवार की खुशियों में शामिल होने किनर भी उनके घर पहुंच गए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

यह वीडियो रणबीर कपूर के वेन्यू 'वास्तु' के बाहर कहा है, जहां किन्नर डांस करते हुए शादी के शगुन की डिमांड कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


यह वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 


बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को 'वास्तु' में परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई है। शादी के बाद कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 

Content Writer

suman prajapati