ऐसे शूट होता है साल का सबसे बोल्ड किंगफिशर कैलेंडर, हॉट हसीनाएं देती हैं इतने हॉट पोज

1/17/2018 10:45:32 AM

मुंबई: हर साल की तरह साल 2018 में भी किंगफिशर कैलेंडर चर्चा का विषय बना हुआ हा।  हाल ही में इंस्टाग्राम पर मॉडल्स की फोटोज को पोस्ट की गई हैं। कैलेंडर शूट फेमस फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने किया है। इस शूट में कैलेंडर गर्ल इशि‍का शर्मा ब्लैक बिकिनी में काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं।

इस कैलेंडर के मेकिंग वीडियो को विजय माल्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। कोर्सिका के हसीन मौसम और बीच के किनारे मॉडल्स ने खूब हॉट पोज दिए है। इशि‍का शर्मा के अलावा इस शूट में प्रियंका मूडले, प्रियंका करुणाकर और मिताली रैनौरे भी नजर आ रही हैं।

   
साउथ अफ्रीका के केप टाउन में पली बढ़ी मॉडल प्रियंका मूडले फिलहाल भारत से बाहर अपना करियर बना रही हैं। प्रियंका कई बार अनामिका खन्ना, मनीष मल्होत्रा, रैबका दीवान जैसे मशहूर डिजाइनर्स के शोज में नजर आ चुकी हैं।

वहीं मुंबई की प्रियंका करुणाकरन मॉडलिंग के साथ ही साथ एक्ट‍िंग भी करती हैं। प्रियंका 'बिष्ट प्लीज' वेब सीरीज में परनिका के रोल में दिख चुकी हैं।