बॉयफ्रेंड Leander Paes संग किम शर्मा ने गोल्डन टेंपल टेका माथा,पगड़ी स्टाइल टोपी पहन दोनों हाथ जोड़ की प्रार्थना

12/10/2021 4:04:07 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की मोहब्बते गर्ल यानि एक्ट्रेस किम शर्मा हाल ही में बाॅयफ्रेंड और टेनिस प्लेयर Leander Paes संग धार्मिक स्थल गोल्डन टेंपल पहुंची। किम ने इस दौरान की तस्वीरें इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो किम ऑफ-व्हाइट कुर्ते के साथ मैचिंग लेगिंग पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट दुपट्टा, स्वेटर और एक बेज रंग की शॉल, हल्के भूरे रंग का स्टोल कैरी की हैं। किम ने सिर पर पगड़ी स्टाइल टोपी पहनी है।

वहीं  लियेंडर पेस येलो कलर का कुर्ता पहने हुए थे जिसे उन्होंने वाइट रंग की लोअर संग मैच कर पहना था। लियेंडर के इस लुक नेहरू जैकेट से कंपलीट किया था। एक तस्वीर में किम लियेंडर के साथ गुरुद्वारे के सामने पोज दे रही हैं।

वहीं एक तस्वीर में वह हाथ जोड़े प्राथर्ना करती दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ किम ने लिखा-'मैंने ऐसा कहीं भी महसूस नहीं किया था।गोल्डन टेंपल में आकर हमेशा से ब्लेस्ड महसूस किया है। वाहे गुरू। '

 'मोहब्बतें' फेम किम शर्मा का बाॅलीवुड में तो कुछ खास सिक्का नहीं चला। हालांकि फ्लॉप एक्ट्रेस किम को खबरों में बने रहना खूब आता है। किम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहीत हैं। वह अब तक कई स्टार्स को डेट कर रही हैं। किम शर्मा  का नाम 2003 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ जुड़ा था। 2007 में इस कपल का ब्रेकअप हो गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kimi Sharma (@kimsharmaofficial)

साल 2010 में किम शर्मा ने केन्याई बिजनेसमैन अली पुंजानी के साथ शादी कर ली थी।हांलाकि ये शादी ज्यादा वक्त तक नहीं टिकी। शादी के पांच साल बाद कपल का तलाक हो गया। किम का नाम रॉक ऑन फेम डायरेक्टर अभिषेक कपूर,फैशन डिज़ाइनर अर्जुन खन्ना और हर्षवर्धन राणे के साथ भी जुड़ चुका है। 


 

Content Writer

Smita Sharma