देर रात ऑटो-रिक्शा की सवारी करती दिखीं किम शर्मा, सामने आई तस्वीरें

7/12/2019 1:14:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा अपनी बेस्ट लुक के लिए जानी जाती हैं। कभी स्टाइलिश तो कभी सुपर कम्फ़र्टेबल अवतार में किम को अक्सर स्पॉट किया जाता है। वहीं बीती रात किम को बांद्रा में स्पॉट किया गया। मगर इस समय उन्हें अपनी गाड़ी में नहीं बल्कि ऑटो-रिक्शा में देखा गया।

 

 

इस समय किम ने रेड-व्हाइट टॉप के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहनी थी। साथ में बालों के बन में काफी जच रहा था। ऑटो-रिक्शा में किम ने बैठ कई पोज दिए। किम के लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं।

 


बता दें कि हाल ही में किम का एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ ब्रेकअप हुआ है।

 

 

किम की इन तस्वीरों के देख साफ पता चलता है कि हसीना काफी खुश है।

 

 

हर्षवर्धन और किम साल 2017 में रिलेशनशिप में आए थे। उनका साल 2017 में अली पुंजानी से तलाक हुआ था, लेकिन हर्षवर्धन को डेट करने से पहले किम फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ रिलेशनशिप में थीं।

 

Konika