डेटिंग के 365 दिन पूरेः फर्स्ट एनिवर्सरी पर किम शर्मा ने शेयर किए बॉयफ्रेंड संग बिताए खूबसूरत लम्हें, बोलीं- मेरा होने के लिए धन्यवाद

3/29/2022 1:33:17 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस किम शर्मा और लिएंडर पेस इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। वे पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने रिश्ते को मजबूत कर रहे हैं। कपल को अक्सर एक-दूजे के लिए कई बार पोस्ट करते देखा जाता है। हाल ही में दोनों ने अपने रिलेशनशिप के 365 दिन पूरे कर लिए हैं, यानि कपल को डेट करते हुए 1 साल पूरा हो गया है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।


 
पहली एनिवर्सरी पर किम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिएंडर पेस संग बिताए खूबसूरत लम्हों की कई तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक लव नोट लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी चार्लस। 365 दिन! Happy anniversary Charles ♥️ 365 days ! खुशियों की अनंत मूमेंट्स और लर्निंग्स। मेरा होने के लिए धन्यवाद। लव यू टू बिट्स @leanderpaes.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kimi Sharma (@kimsharmaofficial)

इन तस्वीरों में किम का बॉयफ्रेंड लिएंडर संग कभी रोमांटिक तो कभी मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है। कई तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक से सबको इम्प्रेस करती नजर आ रही हैं।

 

 

फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और रिश्ते की पहली सालगिरह के लिए बधाईयां दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Leander Paes (@leanderpaes)

किम के अलावा लिएंडर ने भी गर्लफ्रेंड संग हैप्पी मूमेंट्स की कई तस्वीरें शेयर कर अपना प्यार जाहिर किया है। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किम के लिए एक खास नोट लिखा।

 


 

 

 

Content Writer

suman prajapati