यूएस में बॉयफ्रेंड संग मैजिक किंगडम पार्क पहुंची किम शर्मा, डिज्नी लैंड में लिएंडर पेस संग खूब चिल करती नजर आईं एक्ट्रेस

1/16/2022 3:57:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस किम शर्मा अक्सर लिएंडर पेस संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। कपल को कई बार एक साथ आउटिंग पर देखा जाता है, जहां दोनों लविंग केमिस्ट्री बनाते नजर आते हैं।


इन दिनों ये लवबर्ड यूएस में वेकेशन एंजॉय कर रहा हैं, वहां से हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग डिज्नी डे आउट की कुछ तस्वीरें शेयर की, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


किम शर्मा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

 

इन फोटोज में किम लिएंडर को एक साथ पोज देते, गले लगते, आइसक्रीम खाते और हंसते हुए देखा जा सकता है।


किम ने बताया कि वह और लिएंडर मैजिक किंगडम पार्क गए थे। वहीं तस्वीरों के साथ उन्होंने तस्वीरें Disney Day कैप्शन दिया।


लुक की बात करें तो इस दौरान किम शर्मा ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट गॉर्जियस नजर रही हैं। बालों पर उन्होंने बेबी हेयरबैंड लगाया हुआ है, जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kimi Sharma (@kimsharmaofficial)

वहीं उनके बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस इस दौरान डार्क ग्रीन कलर की जैकेट पहने परफेक्ट दिख रहे हैं।
 
बता दें, किम और लिएंडर पेस एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। दोनों हर त्योहार को एक साथ सेलिब्रेट करते हैं। साल 2021 में क्रिसमस भी दोनों ने एक साथ में मनाया था और डिनर पर एक-दूसरे के परिवार से भी मिले थे।

 


 

Content Writer

suman prajapati