बहन के साथ सिंगापुर में छुट्टियां मना रही किम शर्मा, बीच किनारे बिकिनी लुक में एक्ट्रेस का दिखा बोल्ड अंदाज

3/5/2022 10:40:14 AM

मुंबई. एक्ट्रेस किम शर्मा इन दिनों बहन कोनिका शर्मा के साथ सिंगापुर में वेकेशन एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। एक्ट्रेस बहन के साथ वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।


तस्वीरों में किम प्रिंटेड वन ऑफ शोल्डर बिकिनी में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी बोल्ड लग रही है। वहीं किम की बहन कोनिका ब्लैक मोनोकिनी में दिखाई दे रही है। दोनों बीच किनारे मस्ती करती हुई नजर आ रही है और काफी खुश लग रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें किम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस डेट कर रही है। दोनों अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर चुके हैं। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है। किम और लिएंडर अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur