युवराज की मां को पसंद नहीं थी किम शर्मा, ब्रेकअप के बाद की तीन बच्चों के पिता से शादी

1/21/2020 10:56:04 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस एक्ट्रेस और मॉडल किम शर्मा 21 जनवरी को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल करियर से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक खूब सुर्खियों में रहीं हैं। चाहे एक्ट्रेस इन दिनों फिल्मीं दुनिया से दूर हैं, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। तो चलिए आज उनके खास दिन पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...

किम शर्मा का जन्म 21 जनवरी, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले किम जानी-मानी मॉडल रही हैं। साल 2000 में एक्ट्रेस ने फिल्म मोहब्बतें से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया। पहली ही फिल्म ने किम को स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने करीब 15 फिल्मों में काम किया है। 

रह चुकी हैं युवराज के रिलेशन में
एक्ट्रेस ने अपने फिल्मीं करियर के दौरान युवराज सिंह संग अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां सुर्खियां बटोरी। लेकिन दोनों का ये रिलेशनशिप ज्यादा देर तक न चल सका।

साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार युवराज सिंह की मम्मी को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके चलते दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।    

युवराज सिंह से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि युवराज और मेरे बीच अंडरस्टैंडिंग नहीं थी। इसके बाद किम स्पेनिश बॉयफ्रेंड कॉर्लोस मार्टिन को डेट करने लगी। दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए, दोनों की सगाई तक हो गई थी, लेकिन बाद में ये सगाई टूट गई थी। 

2010 में की थी अली पुंजानी से शादी
स्पेनिश बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद किम ने साल 2010 में केन्या के बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी की। बता दें अली किम से शादी के पहले ही शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे।

फिर भी किम ने किसी की परवाह किए बिना अली पुंजानी से शादी की। किम से शादी करने के लिए अली ने पहली बीवी को तलाक दे दिया था। हालांकि, साल 2016 में अली और किम भी एक-दूसरे से अलग हो गए, यानी दोनों का तलाक हो गया।   

तलाक होने के बाद 2017 में हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही थीं। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों के मुताबिक दोनों में छोटी-छोटी बात को लेकर लड़ाई होती रहती थी। एक दिन ये लड़ाई बड़ी हो गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया।  


इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर किम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी हॉट एंड बोल्ड अंदाज की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस धड्ड़ले से लाइक करते हैं।  

 

Edited By

suman prajapati