वन पीस ड्रेस में इस शख्स के साथ छाईं किम शर्मा, 3 अफेयर और 1 शादी के बाद अब पांचवे एक्टर संग तोड़ा रिश्ता

9/14/2019 12:18:33 PM

मुंबई: सिल्वर स्क्रीन से दूर एक्टर डिनो मोरिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम के किंग डैन बिल्ज़ेरियन के लिए एक पार्टी ऑर्गनाइज की। इस पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे। लेकिन किम शर्मा के लुक पर सबकी निगाहें टिक गईं।

किम इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस पार्टी में किम ने मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर मुश्ताक शेख के साथ पहुंची। 

पार्टी में किम ग्रीन कलर की स्किनफिट शिमरी वन पीस ड्रेस में बेहद हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और कर्ली हेयर्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। वहीं, मुश्ताक ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।

किम ने मुश्ताक के साथ पैपराजी को खूब पोज दिए। तस्वीरों में दोनों स्टार्स की स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि किम को पहले भी कई बार मुश्ताक के साथ पार्टी में स्पॉट किया जा चुका है।

किम के अलावा मुश्ताक को अक्सर स्टार्स के साथ पार्टियों में देखा जाता है। इतना ही नहीं वो अपने क्लोज स्टार फ्रेंड्स के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। किम की मुश्ताक के साथ इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर हैं। 

क्रिकेटर युवराज सिंह संग अफेयर

किम का करीब 4 साल तक युवराज संग रिश्ता चला और फिर 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। बताया जाता है कि युवराज की मां को किम पसंद नहीं थीं, इसलिए ये रिश्ता टूट गया।

युवराज के बाद किम ने स्पेनिश ब्वॉयफ्रेंड कॉर्लोस मार्टिन को डेट किया। दोनों शादी कर मैड्रिड शिफ्ट होने वाले थे लेकिन किसी वजह से इन्होंने सगाई तोड़ दी थी।

2010 में बिजनेसमैन से शादी 

2010 में किम ने केन्या के रहने वाले बिजनेसमैन अली पुंजानी से मोम्बासा में शादी की थी। अली पहले से ही शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे। हालांकि, दोनों ने अप्रैल, 2017 में तलाक की अर्जी फाइल की थी। 


फैशन डिजाइनर से अफेयर

अली पुंजानी से अलग होने के बाद किम ने मुंबई के फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना को डेट किया। हालांकि कुछ महीनों बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। अर्जुन खन्ना पहले से शादी-शुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम शेफाली है। अर्जुन खन्ना से ब्रेकअप होने के बाद अब किम शर्मा एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं। हालांकि वो हर्षवर्धन के साथ ब्रेकअप कर चुकी हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'मोहब्बतें' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली किम बहुत-सी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन कोई भी फिल्म खास कमाल नहीं दिखा सकी। कुछ फिल्मों में आइटम नंबर भी कर चुकी हैं। 

Neha