लिएंडर पेस संग कोलकाता में क्रिसमस शॉपिंग पर निकलीं किम शर्मा, बॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस गाल पर किया Kiss

12/24/2021 5:15:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस किम शर्मा इस वक्त अपने बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस संग क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही है। कपल इन दिनों बंगाल में हॉलिडे पर है। इसके साथ ही देश-विदेश में क्रिसमस के त्योहार की धूम मची है। ऐसे में एक्ट्रेस इस मौके पर बॉयफ्रेंड के साथ प्री क्रिसमस सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
 PunjabKesari


शेयर की गईं तस्वीरों में से एक में किम शर्मा व्हाइट कलर की चमचमाती आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस आउटफिट के साथ न्यूड मेकअप और खुले बालों के साथ एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है। अपने पीछे रखे क्रिसमस ट्री के साथ एक पोज़ देते हुए एक्ट्रेस काफी क्यूट लग रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kimi Sharma (@kimsharmaofficial)

वहीं दूसरी तस्वीर में लिएंडर किम के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। किम ने इसे कैप्शन दिया, 'हमें मिस्टलेटो की जरूरत नहीं है'।

 

PunjabKesari


ऐसे ही अन्य तस्वीरों में किम और लिएंडर की मस्ती देखने को मिल रही है। फैंस को कपल की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। 

बता दें, किम और लिएंडर पेस काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ घूमते हुए स्पॉट किया जाता है। लिएंडर से पहले किम शर्मा हर्षवर्धन राणे के साथ रिलेशनशिप में थीं।हालांकि बाद में दोनों के रास्ते कुछ वजहों के चलते अलग हो गए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News