किम शर्मा और हर्षवर्धन कैमरा देखते ही एक-दूसरे से हुए अलग, सामने आई तस्वीरें

9/7/2018 5:57:27 PM

मुंबई: मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) हील ही में एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) के साथ स्पॉट हुई। किम हर्षवर्धन के साथ बाहों में बांहे डाले जुहू स्थित एक क्लीनिक से बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान किम ने व्हाइट शर्ट के साथ स्कर्ट पहनी हुई थी। मीडिया को देखकर हर्षवर्धन राणे असहज हो गए।

किम शर्मा फोटो (Kim Sharma Images/Photo)

 

जैसे ही तस्वीरें क्लिक की जाने लगे दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली। हर्षवर्धन राणे ने तो पैपराजी की तरफ देखा भी नहीं। वो चुपचाप मोबाइल में देखते हुए गाड़ी में बैठ गए।

 


बता दें कि हर्षवर्धन राणे की फिल्म पलटन आज रिलीज हो रही है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी किम शर्मा को देखा गया। साल 2000 में रिलीज हुई 'मोहब्‍बतें' से किम शर्मा ने बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। ये फिल्म हिट हुई।

किम शर्मा ने इन फिल्मों में किया काम 

 

इसके बाद किम शर्मा फिल्म 'टॉम डिक और हैरी', 'मनी है तो हनी है' और 'नहले पे दहला' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन कोई भी फिल्म चली नहीं। 2010 में किम शर्मा ने केन्या के बिजनेसमैंन अली पुंजानी के साथ शादी कर ली।

 

 

इसके बाद वो केन्या शिफ्ट हो गईं। लेकिन ये शादी टिक नहीं पाई और पिछले साल ही उन्होंने उस शादी से खुद को अलग कर लिया।

 

Konika